वधु - वर फॉर्म

महाराष्ट्र से पधारे योगेश साहू का हुआ जिलों के नगरी भोपाल में स्वागत सम्मान

11 September 2024 Rathod Teli Sahu Samaj 22 views

भोपाल साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ अकोला महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी श्री विश्वास सारंग से की मुलाकात

     भोपाल - महाराष्ट्र अकोला के विधायक प्रत्याशी डॉ श्री योगेश साहू का आज जिलों की नगरी में भोपाल में आगमन हुआ, भोपाल जिले के साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उनका भोपाल आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान किया, विधायक प्रत्याशी अकोला महाराष्ट्र से अकोला महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी श्री विश्वास सारंग जी मंत्री महोदय से उनके बंगले पर भोपाल जिले के साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ जाकर भेंट की साथ ही साथ डॉ योगेश साहू ने अपना परिचय विवरण लिखित में देकर उनसे खास विषयों पर चर्चा की,डॉ योगेश जी ने माननीय मंत्री जी को पुष्प गुच्छ भेट की एवं भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने उनका शॉल श्रीफल और पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया, साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के सामने अपने समाज का पक्ष रखा, तथा योग्य प्रत्याशी श्री योगेश साहू जी को टिकट दिलाने में सहयोग हेतु अनुरोध किया।

Maharashtra Akola MLA candidate Dr Yogesh Sahu welcomed with honor in Bhopal     अकोला महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में निश्चित ही साहू समाज को नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त होगा। ऐसा विश्वास एवं आश्वासन चुनाव प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग जी ने दिया। भोपाल जिले के साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल से किशोर कुमार लहरपुरे राष्ट्रीय समन्वयक, डॉ.प्रवीण साहू उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट, मुकेश साहू टैकर अपर महामंत्री बागसेवनीया, गणेशराम साहू ईकाई अध्यक्ष बरखेड़ा पठानी, श्रीमती अनीता अनूप साहू मंडल अध्यक्ष निशातपुरा, संतोष राज निज सचिव कैबिनेट मंत्री दर्जा अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मध्यप्रदेश शासन, रिंकू साहू ईकाई उपाध्यक्ष बरखेड़ा पठानी, गुरैया सागर, अंकुर साहू एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।डॉ योगेश साहू ने भोपाल के साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल को हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया और कहा कि भोपाल साहू समाज ने जो मुझे आत्मीय सम्मान दिया है उसके लिए मैं सदा भोपाल के साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल का ऋणी रहूंगा।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab