Bride / Groom Form

गांधी जयंती को लेकर साहू समाज ने किया जनसम्पर्क

11 September 2024 Sahu Teli Samaj 125 views

     कमालपुर । स्थानीय कस्बा में जनपद और प्रदेश स्तरीय साहू समाज के नेता व गणमान्य लोग सोमवार को दो अक्टूबर गांधी जयंती मनाने की तैयारी को लेकर कस्बा के साहू समाज के लोगों से जन संपर्क कर सहयोग राशि एकत्रित किए। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में साहू समाज राजनैतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जी जान से लगा हुआ है।

Sahu teli Samaj celebrate Gandhi Jayanti on 2nd October      अपनी इसी राजनैतिक भागीदारी को लेकर पिछले विधान सभा चुनाव में मुगलसराय से संतोष कुमार गुप्ता को सीट के लिए एक जुट होकर शक्ति प्रदर्शन भी किए थे। आज जिस तरह से साहू के लोग जागृत है उसे देखने से लग रहा है कि वह दिन दूर नही है जो भविष्य में राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुगलसराय के रायल गार्डेन में धूम धाम से गांधी जयंती मनाई जाएगी। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन के साथ समाज के सांसद, विधायक, उच्च पदों पर नियुक्ति सरकारी व्यक्ति को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। गांधी जयंती पर सविस्तर पूर्वक चर्चा की जाती है। वास्तव देखा जाय जो तेली समाज के लोग महात्मा गांधी को अपना वंषज मानते हैं। अक्सर कस्बों में दो अक्टूबर को साहू समाज के लोग प्रातः काल प्रभात फेरी कर समाज को जागृत करने का काम करते हैं। इस मौके पर संतोष कुमार गुप्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष, कल्लू मल्लू, अरुण कुमार, मनोज गुप्ता मास्टर जी आदि ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Ekta Rally MahaSammelan