वधु - वर फॉर्म

राधा कृष्णा साहू समाज समिति बरखेड़ी भोपाल द्वारा डोल ग्यारस चल समारोह धूमधाम से मनाया गया

24 September 2024 Sahu Teli Samaj 37 views

ढोल ग्यारस के समापन में उपस्थित रहे समाज के एकमात्र विधायक श्री रामनिवास शाह

     भोपाल शनिवार दिनांक 14 सितंबर 2024 को बरखेड़ी स्थित राधा कृष्ण साहू समाज मंदिर से समाज की गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान राधा कृष्ण का विमान बरखेड़ी दुर्गा चौक, अंबेडकर पुतला, काली मंदिर, लेडी हास्पिटल, चौक, जुमराती इब्राहिमपुरा, लोहा बाजार, खटलापुरा मंदिर, राज भवन, पुरानी विधानसभा, जहांगीराबाद होता हुआ शहर के विभिन्न स्थानों से पूजित होकर बरखेड़ी मंदिर पर रात्रि आठ बजे समाप्त हुआ, जुलूस का विभिन्न स्थानों पर सेन समाज, भोई समाज, अहीर यादव समाज, विश्वकर्मा समाज, एवं हिंदू समाज की विभिन्न जातियों के मंचों के माध्य से फूलों की बरसात करके जुलूस का स्वागत किया गया।

Radha krishn Sahu Samaj Committee Barkhedi Bhopal Dol Gyaras Samaroh     जुलूस में शामिल राधा कृष्णा साहू समाज समिति के संरक्षक मंडल के संयोजक श्री पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट सदस्य सर्वश्री हरिप्रसाद साहू (पूर्व अध्यक्ष) हेमराज साहू (क्रांतिकारी) महेश साहू (हैप्पी) छोटेलाल साहू, चल समारोह के मुख्य कर्ताधर्ता समाज में लोकप्रिय अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू भी पूरी निष्ठा से समारोह को सफल बनाया, समाज के अन्य पदाधिकारी श्री डालचंद साहू ईकाई उपाध्यक्ष एवं ईकाई महासचिव जी का भी महत्वपूर्ण एवं सार्थक सहयोग मिला, समाज में 'युवा समजसेवी श्री संतोष राज साहू आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस मौके पर मौजूद थे। वही भोपाल भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री योगेश साहू का भी योगदान रहा। मध्य प्रदेश अपर महामंत्री श्री मुकेश साहू टैंकर, अहीर यादव समाज के अध्यक्ष श्री संतोष यादव, दयाराम यादव, रेवाराम यादव, शाक्य समाज के श्री सुनील शाक्य पूर्व अध्यक्ष, वहीं भाजपा नेता विशाल यादव ने मंच लगाकर समाज के चल समारोह पर पुष्प वर्षा की। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू एवं उनकी सारी महीला टीम इस मौके पर सक्रिय रही, महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती रेखा छगनलाल साहू, श्रीमती मंजू विजय साहू, श्रीमती आशा साहू, मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के संरक्षक द्वारा भी विमान की पूजा अर्चना की गई । जिला साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष आर सी साहू बिम्ब सोशल मीडिया की सक्रियता ख़ास रही, संस्था के उत्सव मंत्री श्री रवि साहू मेडिकल, संगठन मंत्री संजय साहू ने चल समारोह को सफल नेतृत्व किया, कमेटी प्रमुख श्री उमेश साहू एडवोकेट शिक्षा मंत्री मुकेश साहू निर्माण मंत्री पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता एवं मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महामंत्री श्रीमती अलका गुप्ता द्वारा भी विमान की पूजा अर्चना की गई। अन्य उपस्थित पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल साहू, सुरेश साहू समाज के अन्य सहयोगियों में श्री विजय साहू मार्बल, श्री किशोर साहू, श्री रमेश गोकुल प्रसाद, श्री नेमीचंद साहू, श्री राहुल साहू एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपरोक्त सदस्यों के साथ चल समरोह मे शामिल रहे, महिला सदस्यों में महासचिव पूनम साहू का भी विशेष सहयोग रहा। हिंदू समाज के सैकड़ो गणमान्य नागरिकों ने भी चल समारोह में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। सायंकाल की विशेष समापन समारोह में समाज के एकमात्र विधायक श्री राम निवास शाह सिंगरौली के द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती की गई, बैठक में समाज की ओर से संरक्षित मंडल के संयोजक श्री पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट के मार्गदर्शन में विधायक जी का स्वागत अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू द्वारा साल श्री फल एवं सभी सामाजिक बंधुओं के द्वारा पुष्प हार पहना कर इनका स्वागत सम्मान किया गया। पूजा अर्चना के बाद समाज की संक्षिप्त मीटिंग में समाज की दशा पर भी विचार किया गया। श्री गुप्ता द्वारा समाज को एक जीत करने की अपील की गई एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से इस बात की भी मांग की गई जो मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में समाज के एक भी व्यक्ति को नहीं लिया गया है जबकि साहू/ राठौर समाज का 90% वोट भारतीय जनता | पार्टी को दे रहे हैं, जिसकी वजह से विगत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 29 की 29 लोकसभा सीट जीती है यह पूरे हिंदुस्तान में एक बड़ी मिसाल है। लेकिन अत्यंत खेद की बात है कि हम मंत्रिमंडल में कहीं नहीं है, अन्य वक्ताओं सर्वश्री डॉक्टर हेमराज साहू, एडवोकेट उमेश साहू, महेश साहू एडवोकेट संस्था के ईकाई महामंत्री जी ने भी इस मुद्दे पर रोष व्यक्त किया । कार्यक्रम का सुचारु संचालन इकाई के महामंत्री द्वारा किया गया । समापन कार्यक्रम में उपस्थित कोषाध्यक्ष श्री | देवेंद्र साहू (दुर्गा भैया) सर्वश्री महेश साहू हैप्पी, छोटे लाल साहू, प्रकाश खुशीलाल साहू | समाज सेवक श्री भाव सिंह साहू, नेमीचंद साहू, रमेश / गोकल प्रसाद साहू पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, डाक्टर श्री प्यारेलाल साहू, सुरेश साहू द्वारा भी पूजा अर्चना की गई।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj