अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक व सम्मान समारोह सम्पन्न
तैलिक साहू महासभा द्वारा नई दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब, स्पीकर हॉल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अपर महामंत्री अरुण भष्मे राष्ट्रीय युवाध्यक्ष संदीप साहू विधायक कसड़ोल छत्तीसगढ़, महिला प्रकोष्ठ आभा दीपक साहू सहित पड़ोसी देश नेपाल से समाज के सांसद, विधायकगणो ने शिरकत की। कार्यक्रम में महासभा के पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छतीसगढ, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, आसाम, आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन एवं आंमत्रित पदाधिकारी मोजूद रहे ।
