वधु - वर फॉर्म

महाराष्ट्र में संत श्री संताजी जगनाडे महाराज समाधि मंदिर भूमिपूजन संपन्न

16 October 2024 sant santaji maharaj jagnade 18 views

     महाराष्ट्र के मावल तालुका में तीर्थ विकास योजना के अंतर्गत आयोजित श्री संत संताजी जगनाडे महाराज समाधि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी, मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रविकरण साहू जी सहित अन्य गणमान्य राजनेता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर, श्री संताजी महाराज की प्रेरणादायी विरासत को नमन करते हुए, समाज में उनके द्वारा फैलाए गए समानता और एकता के संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान, महाराष्ट्र में तेली साहू समाज के उत्थान के लिए एक बड़ी घोषणा की गई, जहां मुख्यमंत्री माननीय श्री एकनाथ शिंदे जी और उपमुख्यमंत्री माननीय श्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने तेली साहू समाज के लिए एक विशेष बोर्ड स्थापित करने की योजना का अनावरण किया। इस महत्वपूर्ण घोषणा के समय, हजारों तेली समाज के बंधु उपस्थित थे, और मंच पर मध्य प्रदेश से पधारे रविकरण साहू जी ने समाज के हितों से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की। इस मौके पर रविकरण साहू जी को तेलघानी कोल्हू स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। तेली समाज की एकता और विकास के प्रति इस कदम का हजारों उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज से स्वागत किया ।

Sant Shri Santaji Jaganade Maharaj Samadhi Mandir Bhumi Pujan sudumbare pune

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

नामदेवे रचिला पाया तुका झालासे कळस … शाहिर संभाजी भगत