वधू - वर फॉर्म

तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से की जारी सूची पर पुनर्विचार की मांग

03 November 2024 Sahu Teli Samaj 175 views

     तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साह ने सोमवार को महागामा में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के विभिन्न विधानसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, जिसमें तेली समाज के योग्य प्रत्याशी को भी दरकिनार कर दिया गया । जिससे आहत होकर तेली समाज ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को प्रत्याशी बदलने हेतु पुनर्विचार की मांग की । इन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई है, तब से हमारे समाज ने भारतीय जनता पार्टी को 99 प्रतिशत वोटिंग की है। वोटिंग करने के बाद भी आज तक हमलोगों को राजनीति से दरकिनार कर रखा गया है। जिसका नतीजा यह है कि पूरे झारखंड प्रदेश में एक भी प्रदेश कमेटी में हमारे समाज के लोग नहीं है और ना ही 24 जिला में एक भी जिला अध्यक्ष है और ना ही गोड्डा में 19 मंडल में एक भी मंडल अध्यक्ष तेली समाज से है। जिसको लेकर हमलोग तेली समाज गोल बंद होकर इस बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हर विधानसभा में उम्मीदवार खड़ा करेंगे। अरुण साह ने महागामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को प्रत्याशी बनाने पर कहा कि जनता ने 2019 विधानसभा चुनाव में ही इनको रिटायरमेंट दे दिया था

State President of Teli Samaj Arun Sah has demanded a reconsideration of the list issued by BJP State President Babulal Marandi

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj