वधु - वर फॉर्म

मां कर्मा देवी जयंती पर साहू समाज बैरसिया द्वारा भव्य शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन

28 March 2025 Sahu Teli Samaj 72 views

     बैरसिया: मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर साहू समाज बैरसिया द्वारा भव्य शोभा यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह विशाल चल समारोह नगर के सांवलिया मंदिर से प्रारंभ होकर बाल विहार, रेंज चौराहा और नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ साहू समाज मंदिर पहुंचा, जहां मां कर्मा देवी की पूजा-अर्चना की गई।

Sahu Samaj Berasia Celebrates Maa Karma Devi Jayanti

     इस शोभायात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण एवं मां कर्मा की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, साथ ही परी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

     कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें विधायक विष्णु खत्री, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक भक्त पाल सिंह राठौड़, जोधा राम गुर्जर, कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़, भाजपा नेता गोपाल आगर, राजमल गुप्ता, प्रदीप जैन, भगवान दास बियानी, मदन सिंह ठाकुर, कमलेन्द्र सोलंकी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

     इसके अलावा, तेलिक साहू महासभा के संरक्षक बटन लाल साहू, मध्य प्रदेश तेलिक साहू महासभा के महासचिव रमेश कुमार साहू, साहू समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र साहू डागा, महिला मंडल अध्यक्ष माया गुलाबचंद साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष गोलू साहू, संयुक्त सचिव वीरेंद्र साहू, महामंत्री अमित साहू, लालाराम साहू, दीपक साहू, पंकज साहू, विजय साहू, राकेश साहू, एडवोकेट सुनील साहू, विनोद साहू, कोमल साहू, सुरेश साहू, पत्रकार श्याम साहू, प्रमोद साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना दिया और समाज में एकता व सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश दिया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran