वधु - वर फॉर्म

झांसी में भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जयंती धूमधाम से मनाई गई

28 March 2025 Sahu Teli Samaj 33 views

     झांसी: भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की 1009वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला साहू समाज ने मां कर्माबाई चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात बड़ागांव गेट से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साहू समाज के राम-जानकी मंदिर पर सम्पन्न हुई।

Grand Procession Organized on Maa Karmabai Jayanti by Jhansi Sahu Samaj in Jhansi

     इस शोभायात्रा में भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू, साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू, महामंत्री राहुल साहू, नगर निगम की उपसभापति प्रियंका नितिन साहू, पूर्व विधायक कैलाश साहू सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

दीप उत्सव और सुन्दरकांड पाठ का आयोजन
     मां कर्माबाई जयंती के अवसर पर राजेश साहू क्लब के तत्वावधान में दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं, साहू धर्मशाला में साहू कर्माबाई चैरिटेबल समिति के नेतृत्व में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

रक्सा में भी निकाली गई शोभायात्रा
     रक्सा में भी साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में कलश पूजन के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भव्य झांकियों का दर्शन किया और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।

     इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष मनोज साहू, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव हरिमोहन साहू, कोषाध्यक्ष भरत साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। पूरे आयोजन में साहू समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां कर्माबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Aali Bhakta Shrestha Shri Sant Santaji maharaj jagnade Marg Naamkaran