Bride / Groom Form

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली की कार्यसमिति और प्रदेश इकाई की बैठक में हुई विभिन्न पदों की घोषणा

17 April 2025 Teli samaj 144 views

    मध्यप्रदेश श्रीराम साहू - राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली कार्यसमिति और प्रदेश इकाई की बैठक छिंदवाड़ा वाटर स्टोन पार्क नागपुर रोड छिंदवाड़ा में राखी गई देश के अलग-अलग राज्य और जिला के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता के द्वारा की गई। मंच संचालन त्रिवेणी प्रसाद साहू ने किया । 

Teli Sahu Maha Sangathan Delhi Meeting New Posts for Working Committee

     कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों और संगठन को ग्रामीण जिला से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबुत करना है। सकल तेली साहू समाज को एकजुट करने के विषय में चर्चा हुई और राष्ट्रीय और प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर नियुक्ति की गई। अशोक नोखेलाल साहू को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, रिंकू साहू लाखारी प्रदेश महामन्त्री संगठन, यमन साहू प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ, सोनू साहू केवलारी वाले प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कहा कि आगामी समय में पूरे देश में अपने साहू तेली राष्ट्रीय महासंगठन की धूम होगी हर प्रदेश के हर जिला में कार्यकारिणी बनाएं और संगठन को जन जन साहू समाज घर घर तक पहुंचाएं आगामी समय में विभिन्न आयोजन, अभियान और कार्यक्रम के माध्यम से साहू तेली समाज की एकता और अखंडता के लिए कार्य करे । अशोक नोखेलाल साहू, राजनीति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राठौर राष्ट्रीय महा मंत्री रामललित गुप्ता राष्टीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिवेणी प्रसाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चंदन साहू राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति मंजू साहू प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी सुखतबा आदि सभी ने नवी पदाधिकारियों को शुभकामना प्रदान की। यह जानकारी संगठन द्वारा कल सम्पूर्ण मध्य प्रदेश साहू समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू को प्रदान की गई ।

 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj hareli utsav in Telibandha Talab