वधू - वर फॉर्म

राष्ट्रीय तेली साहू समाज जहानाबाद ने धूमधाम से मनायी दानवीर भामाशाह की जयंती

10 May 2025 Rajasthan Teli Sahu Samaj 161 views

      जहानाबाद. राष्ट्रीय तेली साहू समाज के तत्वावधान में शहर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में दानवीर भामाशाह की जयंती आयोजित की गई. कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष दामोदर प्रसाद ने किया. मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू समाज के सावित्री सुमन, पूनम देवी, सुनीता देवी के साथ राष्ट्रीय तेली साहू समाज के जिलाध्यक्ष दामोदर प्रसाद उपस्थित रहें. जबकि मंच का संचालन नित्यानंद गुप्ता के द्वारा किया गया. 

    इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत कर रहे तेली साहू समाज से भारतीय लोक हित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज का एकीकरण ही उसकी मजबूती का आधार होता है और दानवीर भामाशाह इस एकीकरण के प्रतीक है. इनसे बड़ा कोई राष्ट्रवादी नहीं हो सकता, जो देश के लिए अपने दो पुत्रों को सेनापति बनाते हुए अपनी पूरी संपत्ति को मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को पुनः स्थापित करने में लगा दिए. इस मौके पर जिले के कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी. इस मंच के माध्यम से समाज के सामाजिक आर्थिक सद्भाव को बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया. जिस मार्ग पर दानवीर भामाशाह चलने का कार्य किया, उसी मार्ग पर तेली साहू समाज के लोगों ने चलने का संकल्प लिया. उपयुक्त कार्यक्रम में भारतीय लोकहित पार्टी के मगध प्रमंडल अध्यक्ष राज कुमार राजू के साथ भारतीय लोकहित पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार गुप्ता, नितेश साहू उर्फ मोनू, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, संजय साहू, राहुल कुमार के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History