वधू - वर फॉर्म

घाणीवाल तैलिक साहू समाज को राजस्थान सरकार में प्रतिनिधित्व देने की मांग

27 February 2017 Teli samaj 151 views

 मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशध्यक्ष से मुलाकात सरकार में तेली समाज को प्रतिनिधित्व देने की रखी मांग

      जयपुर! घाणीवाल तैलिक साहू समाज को राजस्थान सरकार में प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर युवा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट तेली ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से भेट की। 

       तैलिक साहू युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष लादू लाल तेली ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपते हुए बताया कि राजस्थान में घाणीवाल तेली समाज की 35.40 लाख की आबादी होकर 80 प्रतिशत समाज भाजपा समर्थित हैं। तथा तेली समाज प्रदेश के लगभग 8 लोकसभा क्षैत्रो व 35 विधान सभा क्षैत्रो में बहुतायत होकर निर्णायक भूमिका में हैं। इसके बावजुद राजस्थान की भाजपा सरकार में 200 विधायकोए 35 सांसदोए 32 जिला प्रमुखोए 50 निगम बोर्डोए 39 भाजपा जिलाध्यक्षो व 40 प्रदेश पदाधिकारियो में एक भी व्यक्ति घाणीवाल तेली साहू समाज का प्रतिनिधि नही हैं।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar