उमेश नंदलाल साहू ने किया तेली साहू समाज के लोगों से भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा से जुड़करे समाजसेवा की अपील
जयपुर - भारत वर्ष में साहू तेली समाज की एकता, जागरूकता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने एक बार फिर समाजबंधुओं से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू ने देशभर के विभिन्न प्रांतों में निवास करने वाले साहू समाज के सभी उपजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे महासभा से जुड़कर समाजहित के लिए किए जा रहे कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि यह महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के उत्थान की शक्ति है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कैरियर मार्गदर्शन और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए महासभा लगातार प्रयासरत है। देशभर में अब तक मेडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शैक्षणिक सामग्री वितरण और प्रोफेशनल कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों परिवार लाभान्वित हुए हैं।
आज यह संगठन पूरे देश के 29 राज्यों में अपनी पहुंच बना चुका है और इसके साथ शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजनेता, समाजसेवी, शिक्षाविद, पत्रकार और बुद्धिजीवी वर्ग जुड़ चुका है। इन सभी का उद्देश्य स्पष्ट है – साहू तेली समाज के हर वर्ग को, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र में हो या शहरी इलाकों में, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना और समाज की प्रगति सुनिश्चित करना।
इसी कड़ी में आगामी 31 अगस्त 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। यह अधिवेशन केवल एक सभा नहीं, बल्कि पूरे देश के साहू समाज की ऐतिहासिक एकजुटता का प्रतीक होगा। इस आयोजन में पूरे भारत से समाजबंधु आमंत्रित हैं। यह अधिवेशन समाज के भविष्य की दिशा तय करेगा और समाज को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू ने कहा –
“समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब देशभर के साहू तेली समाजबंधु इस महासभा से जुड़े और सामूहिक रूप से समाज सेवा में अपना योगदान दें। भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और शिक्षित समाज खड़ा करना है।”
महासभा से जुड़ने और अधिक जानकारी के लिए निम्न पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है –
-
राष्ट्रीय अध्यक्ष – उमेश नंदलाल साहू (???? 09422114433)
-
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष – एस. पी. गुप्ता (???? 09867520748)
-
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष – रेखा दिनेश साहू (???? 09827168926)
साथ ही विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा जा सकता है।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में अपेक्षा है कि बड़ी संख्या में साहू तेली समाजबंधु शामिल होंगे और समाजहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे।
