Bride / Groom Form

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने दमण समुद्र किनारे छठ घाट पर आये छठव्रतियों को प्रदान की सेवा

18 November 2025 Teli Samaj Maharashtra 163 views

     दमण 28 अक्टूबर। दमण अरबी समुद्र तट पर छठ महापर्व में आये छठ व्रतियों को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दादरा नगर हवेली और दमण-दीव की ओर से सेवा प्रदान की गई। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा छठ घाट पर स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के लिए पानी, चाय, गरम पानी और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गाय के दूध की व्यवस्था की गई थी। इस सेवा कार्य में संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अपना सहयोग दिया।

Bhartiya Tailik Sahu Rathore Mahasabha Provides Seva to Chhathvrati at Daman Sea Beach Chhath Ghat

     इस अवसर पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से संजय साह, विष्णु गुप्ता, इंद्रभान गुप्ता, सचिन कुमार, रवि गुप्ता, वृजेश गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बुद्धन साह, प्रवीण गुप्ता, रामसमुझ गुप्ता, रामलाल साहू, बिट्टू, काशी, सोनू सहित ने उपस्थित रहकर सेवाएं। प्रदान की।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri sant Santaji Jagnade Maharaj Jayanti Deori, Gondia