Bride / Groom Form

आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा साहू समाज

18 November 2025 Sahu Teli Samaj 179 views

     आजमगढ़। सामाजिक एकता और सशक्त प्रतिनिधित्व की दिशा में आज साहू समाज आजमगढ़ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया । गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं साहू समाज के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सर्किट हाउस, आजमगढ़ में समाज की एक प्रभावशाली बैठक संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू, जिनके आगमन पर साहू समाज के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Sahu Samaj Azamgarh Holds Massive Unity Meet – Ready for Big Role in Upcoming Uttar Pradesh Elections

    बैठक में समाज के वरिष्ठ और युवा दोनों वर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । प्रमुख रूप से मनोज मुसाफिर साहु, जगदीश साहू, संदीप गुप्ता, श्रीनिवास साहू, गुलाबचंद साहू, मनोज साहू, विकास गुप्ता, रामप्यारे साहू सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे । सर्किट हाउस परिसर में समाज के लोगों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था हर ओर एक ही नारा गूंज रहा था, संगठन में शक्ति है, साहू समाज की एकता ही विकास की कुंजी है ! मुख्य अतिथि रामशंकर साहू ने कहा अब समय आ गया है कि साहू समाज अपनी एकजुटता को और मज़बूत करे । साहू समाज आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बैठक में कहा कि समाज अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है । उन्होंने कहा हमारा समाज मेहनती, व्यापारिक और प्रगतिशील है । अब हमें अपने हक और सम्मान के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा । आगामी चुनाव में साहू समाज की भूमिका निर्णायक होगी। आज की बैठक ने साफ़ संकेत दे दिया है कि साहू समाज आने वाले दिनों में संगठित राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने को तैयार है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj