वधु - वर फॉर्म

अखिल भारतीय कर्म सेना का पांचवां स्थापना दिवस: 15 मार्च 2026 को रायपुर में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन और तेली महासम्मेलन का भव्य आयोजन

27 December 2025 Sahu Teli Samaj 30 views

     रायपुर (छत्तीसगढ़) : अखिल भारतीय कर्म सेना अपने पांचवें स्थापना दिवस के साथ-साथ प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन को यादगार बनाने जा रही है। “एक विधान, एक निशान, सर्व तेली एक समान” के संकल्प के साथ 15 मार्च 2026 को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय तेली महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे देश से तेली समाज के बंधु एक मंच पर इकट्ठा होंगे और सामाजिक एकता, प्रगति तथा समाज की नई दिशा पर गहन चिंतन करेंगे।

Akhil Bhartiya Karma Sena 5th Sthapna Divas Karma Sena Pratham Rashtriya Adhiveshan Raipur

     यह आयोजन समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। सम्मेलन में मां कर्मा, मां राजिम और दानवीर भामाशाह के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। विशेष रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का उदाहरण सामने रखा जाएगा, जो तेली कुल का गौरव हैं। उन्होंने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर भारत को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके जैसे देशभक्त और समाजसेवी के आदर्श को अपनाते हुए तेली समाज को भी एकजुट होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया जाएगा।

    सम्मेलन में एक विशेष चिंतन शिविर का आयोजन होगा, जिसमें समाज के मंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष और सदस्य, महापौर, जनप्रतिनिधि, राष्ट्रीय-प्रदेश-जिला पदाधिकारी तथा सभी प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। चर्चा का मुख्य विषय होगा कि तेली समाज शिक्षा, नौकरी, राजनीति, व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों में कैसे मजबूत हो सकता है। समाज में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वकील, पत्रकार और शिक्षक जैसे प्रतिभाशाली लोग पहले से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन सभी से अपील है कि वे अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर तन-मन-धन से समाज के लिए योगदान दें। निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज को सर्वोपरि मानते हुए सामूहिक प्रयास से एक समृद्ध और एकजुट समाज का निर्माण किया जाए।

    संख्या बल के आधार पर हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना और स्वजाति बंधुओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। मां कर्मा के बताए रास्ते पर चलते हुए एक अच्छे समाज की नींव रखने का यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।

    आयोजन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, संस्थापक (मध्य प्रदेश) शंभू दयाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार बनपेला, राष्ट्रीय महासचिव विक्रम साहू, राष्ट्रीय महामंत्री तुमेश साहू, युवा इकाई अध्यक्ष योगेश साहू, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र साहू, प्रदेश महिला इकाई रामेश्वरी साहू, राष्ट्रीय सहसचिव महेश साहू, प्रदेश सचिव मिथलेश साहू, शहर अध्यक्ष लाला राम साहू, शहर महासचिव विवांश साहू, बालोद जिलाध्यक्ष सावंत राम साहू, दुर्ग जिलाध्यक्ष रामलाल साहू, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष खोमान साहू, रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष चेतन साहू और धमतरी जिलाध्यक्ष यशवंत साहू जैसे पदाधिकारियों के कंधों पर है।

    सभी स्वजाति बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस महासम्मेलन में शामिल हों और अपने सुझाव व मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा देने में योगदान दें।

 

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana