वधु - वर फॉर्म

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश कार्यकारणी गठन

29 December 2025 Teli Samaj Maharashtra 124 views

     दमण : भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने अपने संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन दमण में धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री एस. पी. गुप्ता जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री रामसमुज गुप्ता जी, राष्ट्रीय आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री विष्णु गुप्ता जी, श्री छोटेलाल गुप्ता जी, श्री सकलदेव गुप्ता जी और श्री राकेश गुप्ता जी शामिल थे। विशेष अतिथि के रूप में श्री विनोद गुप्ता जी, श्री ब्रिजेश गुप्ता जी, श्री जितेंद्र गुप्ता जी, श्री मनोज साहू, श्री मुन्ना साहू, श्री दीपक साहू, श्री उपेन्द्र गुप्ता और श्री सुजीत गुप्ता जी ने शिरकत की ।

Daman Me Bhartiya Tailik Sahu Rathore Mahasabha Province Karyakarini

     कार्यक्रम की शुरुआत तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा जी की भक्ति भरी आरती से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि श्री एस. पी. गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में मुंबई में बने साहू समाज अतिथि गृह की जानकारी दी और समाज बंधुओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं। साथ ही शादी योग्य बेटे-बेटियों की शादी समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में करें, जिससे दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और एकता से ही संभव है।

     इस अवसर पर दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई टीम में सकलदेव गुप्ता और छोटेलाल गुप्ता को प्रदेश संरक्षक, संजय कुमार साह को प्रदेश अध्यक्ष, इंद्रभान गुप्ता को प्रदेश मुख्य महामंत्री, श्रीमन नारायण साह और रवी गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहन साह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अमरनाथ गुप्ता को प्रदेश सचिव, जयप्रकाश गुप्ता और रामलाल साहू को प्रदेश संगठन मंत्री, प्रकाश तेली को प्रदेश प्रचार एवं प्रसार मंत्री, बुद्धन साह को प्रदेश सह संगठन मंत्री, राजकुमार गुप्ता को प्रदेश उप प्रचार एवं प्रसार मंत्री, सचिन कुमार को प्रदेश उप कोषाध्यक्ष, बैजू साह को प्रदेश उप सचिव, विकास कुमार को दमण जिला अध्यक्ष और अनूप जवाहर गुप्ता को सिलवासा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

     कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इस तरह के आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ते हैं। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का यह प्रयास समाज को और अधिक संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है ।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj