नीमच । बघानाः घाणावार तेली समाज द्वारा आयोजित वार्षिक "गोट" एवं स्नेह मिलन समारोह - 2026 भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस बार कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि बुजुर्गों के अनुभव के साथ-साथ युवाओं का जोश और छोटे बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम में समाज की नींव रखने वाले पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री मदनलाल जी अजमेरा एवं अन्य पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। वर्तमान अध्यक्ष श्री संतोष अजमेरा का साफा बाँधकर अभिनंदन किया गया। साथ ही श्री लक्ष्मण जी राठौर और श्री विक्रम अजमेरा का भी विशेष सम्मान हुआ।

स्नेह मिलन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल जी सोनावा, ओमप्रकाश जी राजोरा, फतेहलाल जी सोनावा, सत्यनारायण जी सोनावा और ताराचंद जी सोनावा सहित कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ सदस्यों का गले में सम्मान का दुपट्टा पहनाकर आदर सत्कार किया गया। इस अवसर पर युवा और बाल शक्ति ने समाज के कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी संभाली, वहीं छोटे बच्चे भी पीछे नहीं रहे और अपनी सक्रियता से सबका मन मोह लिया। युवा वर्ग का इस प्रकार सक्रिय होना समाज के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य का संकेत हैं। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं भी पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और समाज उत्थान के लिए अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन में स्नेह भोज (गोट) सभी समाजजनों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी, समस्त बघाना: घाणावार तेली समाज नीमच।
संत संताजी अध्यासन - तेली समाज
महाराष्ट्र तेली समाज
जय संताजी, तेली समाज
तेली समाज You Tube
Sant Santaji Maharaj Jagnade