नागपुर में हिन्दी फिल्म 'भक्त माँ कर्मा' का जयश्री टॉकिज में पूजा अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ
जयश्री टॉकिज में यह फिल्म प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे हर्षोल्लास एवं पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर के प्रमुख सामाजिक, व्यावसायिक एवं राजनैतिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ
इस शुभ अवसर पर नागपुर महानगर पालिका की नगरसेविका एवं सभापति सौ. सरिता कावरे, भारतीय तिलक साहू राठोड महासभा नई दिल्ली के केन्द्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू (स्पेशल गेस्ट), दलित मित्र एवं अहिल्या होलकर पुरस्कार से सम्मानित मंदाताई वैशागडे, तथा श्री संताजी नवयुवक मंडल महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष घाटे के शुभहस्ते कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इसके अलावा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
बाबुलाल साहू, जिवनदास चंद्रलेख, लक्ष्मीनारायण चड्ढा, राजेन्द्र साहू, शरद साहू, मिनी माता नगर साहू समाज अध्यक्ष चंपालाल साहू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप साहू, खोरबाहरा साहू, झिरिया तेली साहू समाज विदर्भ प्रदेश के पदाधिकारी डॉ. राजकुमार साहू, बलदाऊ साहू, व्यवसायी सचिन साहू वाडी नागपुर वाले, हरिष साहू, राजेश साहू, सिताबडी के प्रसिद्ध व्यवसायी अजय गुप्ता, उत्तर नागपुर साहू समाज पदाधिकारी सिताराम साहू, श्रीमती संजीवनी चौधरी, सुशीला साहू, किरण साहू, ममता साहू सहित अनेक समाजसेवी एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गण उपस्थित थे।
अतिथि सत्कार एवं समाजबंधुओं को विशेष भेंट
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भव्य सत्कार किया गया। इस अवसर पर वाडी क्षेत्र के व्यवसाई एवं शाहू कल्याण सोसायटी (शाहू गार्डन) के पदाधिकारी सचिन साहू ने एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम उठाया।
उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आर्थिक सहभागिता से समाजबंधुओं को सिनेमा दिखाने की विशेष पहल करते हुए आगामी बुधवार 20 मई 2026 को एक दिन का एक शो आयोजित करने के लिए ₹40,000 की राशि सिनेमाघर में जमा कराकर अग्रिम बुकिंग करवाई। यह राशि उन्होंने पूर्णतः अपने निजी खर्च से प्रदान की, जो समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता एवं निःस्वार्थ भावना को दर्शाती है।
समाजबंधुओं से अपील
इस अवसर पर अन्य समाजप्रेमी व्यवसायी एवं समाजसेवी बंधुओं से भी हार्दिक अपील की गई है कि वे अपनी ओर से समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बंधुओं को टिकट खरीदकर इस फिल्म का आनंद दिलाएं।
यह फिल्म न केवल मनोरंजन का साधन है, अपितु यह सामाजिक चेतना, भक्ति भावना एवं माँ के प्रति समर्पण का एक सशक्त संदेश भी अपने दर्शकों तक पहुँचाती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बने और जरूरतमंद बंधुओं को इस फिल्म से जोड़े।
"भक्त माँ कर्मा" — एक ऐसी फिल्म जो दिल को छू लेती है, आत्मा को झकझोर देती है और माँ की ममता के प्रति हृदय में अटूट श्रद्धा जगाती है।
? स्थान: जयश्री सिनेमाघर, नागपुर ? शो समय: सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक ? विशेष शो: बुधवार, 20 मई 2026
