वधू - वर फॉर्म

राधाकृष्ण साहू समाज समिति का भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

01 October 2026 Sahu Teli Samaj 338 views

150 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, समाज की मातृशक्ति एवं पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

     भोपाल। राधाकृष्ण साहू समाज समिति, भोपाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बरखेड़ी स्थित नंदराम साहू मंगल भवन में भव्य शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश में तेली समाज द्वारा लगभग 50 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए शिक्षा प्रोत्साहन अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम समाज के प्रखर नेता पुरुषोत्तम गुप्ता (एडवोकेट) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में भोपाल जिले में निवासरत समाज के लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेरिट के आधार पर सम्मान पत्र एवं विभिन्न विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।समारोह का सफल आयोजन इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी टीम के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की आराध्य माता कर्मा की पूजन-आरती एवं वंदना के साथ किया गया। समारोह में भोपाल जिले की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Radhakrishna Sahu Samaj Samiti Ne Bhopal Mein Bhavya Shiksha Protsahan Evam Pratibha Samman Samaroh Kiya

     कार्यक्रम में भोपाल जिला हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी जी एवं वरिष्ट पत्रकार मोहनलाल मोदी जी की विशिष्ट एवं गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। पधारे हुए सभी अतिथियों का संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह के दौरान समाज के 1000 से अधिक लोगों के लिए विशाल भंडारे (सामूहिक भोज) का भी सफल आयोजन किया गया। मंच का कुशल संचालन इकाई के महामंत्री संतोष साहू पत्रकार एवं मातृशक्ति महिला श्रीमती बबीता साहू द्वारा किया गया। 

Radhakrishna Sahu Samaj Samiti Organizes Grand Education Encouragement and Talent Felicitation Event in Bhopal

     इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, श्री हरिप्रसाद जी सेमरा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश साहू, उपाध्यक्ष श्री डालचंद साहू, डॉ. प्यारेलाल साहू, महिला मंडल की अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी इकाई अध्यक्ष श्रीमती संगीता रमेश साहू, महासचिव श्रीमती दुर्गेश प्रमोद साहू, संरक्षक श्रीमती आशा सी.एल. साहू, श्रीमती सरोज स्वर्गीय जगदीश साहू, श्रीमती विद्या महेश साहू, श्रीमती मंजू विजय साहू (सिवांगी मार्बल), कोच अध्यक्ष श्रीमती बसंती स्वर्गीय ओमप्रकाश साहू, श्रीमती सीमा जीवन साहू, उत्सव मंत्री श्रीमती मंजू कमलेश साहू, श्रीमती अर्चना राजेश साहू, शिक्षा मंत्री श्रीमती सुनीता संजय साहू, श्रीमती मधु राजेश साहू, निर्माण मंत्री श्रीमती स्वाति विनोद साहू, श्रीमती कल्पना बृजेश साहू, श्रीमती सुनीता बादल साहू, उत्सव मंत्री श्रीमती मोना अजय साहू, पार्षद श्रीमती सुधा संजय साहू, सदस्य श्रीमती शिखा अरविंद साहू, श्रीमती नीलम संतोष राज साहू, श्रीमती जया मुकेश साहू एवं समस्त महिला सशक्तिकरण की पूरी टीम का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके साथ ही इकाई की जिला महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा साहू, संस्था की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, इकाई के संगठन मंत्री श्री संजय जवाहरलाल साहू, उत्सव मंत्री रवि साहू (मेडिकल), शिक्षा मंत्री एडवोकेट उमेश साहू, निर्माण मंत्री मुकेश (आरटीओ), कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू, विजय साहू (मार्बल), श्री मुकेश साहू सेमरा, श्री छोटेलाल साहू, श्री संतोष राज साहू, श्री महेश साहू (हैप्पी), श्री मुकेश साहू (कोलार) श्री जीवन लाल साहू, तथा वरिष्ठ नागरिकों में श्री हेमराज साहू (बरबचिया वाले), श्री रमेश गोकुल प्रसाद साहू, श्री नेमीचंद साहू, श्री जमुना प्रसाद एवं श्री जानकी प्रसाद साहू सहित उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं विभिन्न उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। 

    समारोह के सफल समापन पर इकाई अध्यक्ष श्री प्रवीण साहू एवं महिला महामंत्री श्रीमती बबीता साहू ने कार्यक्रम में पधारकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त अतिथियों, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्रतिभाओं के सम्मान तथा नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

teli samaj Beed gunvant vidyarthi satkar by Jaydutt Kshirsagar