वधू - वर फॉर्म

संगीता गुप्ता बनीं राष्ट्रीय तेली साहू महासंघठन की गोरखपुर जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)

03 October 2026 Sahu Teli Samaj 9 views

समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प

     गोरखपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महासंघठन ने नगवा प्रेम ब्लॉक उरुवा की प्रधान श्रीमती संगीता गुप्ता को गोरखपुर जनपद के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। खजांची चौराहा स्थित होटल सेंटर पाइंट में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती बबिता साहू, जो पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं, तथा प्रदेश अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की। समारोह में साहू समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा की राह

     सभा को संबोधित करते हुए पूर्व आईपीएस बबिता साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देते हुए उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला। उसी अनुभव से प्रेरित होकर सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाज सेवा का मार्ग चुना। इसी भावना के साथ वे लखनऊ से गोरखपुर पहुँचीं और समाज के लोगों के बीच अपनी बात रखी।

Sangeeta Gupta bani Rashtriya Teli Sahu Mahasangathan ki Gorakhpur Jilaadhyaksh Mahila Prakosht

उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख लक्ष्य समाज को शिक्षित करना और वंचित वर्ग को आर्थिक सहयोग देकर उनकी मदद करना है। समाज के निचले तबके के लोगों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकता है, ताकि उन्हें समाज में उचित सम्मान मिल सके।

      प्रदेशभर की महिलाओं को जोड़ने की योजना

     बबिता साहू ने कहा कि वे पूरे प्रदेश में अपने समाज की महिलाओं से संपर्क करेंगी और उन्हें संगठन से जोड़ेंगी। उन्हें हरसंभव प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के अभाव में कोई भी व्यक्ति आर्थिक, बौद्धिक या किसी अन्य क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता।

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

     प्रदेश अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर संगठन के विचारों और भावी रणनीति को सुना और आगे भी साथ देने का भरोसा दिया, यह उत्साहजनक है।

     उन्होंने साहू कल्याण समिति, गोरखपुर मंडल की सराहना करते हुए इसे एक बहुत पुरानी सामाजिक संस्था बताया, जो निरंतर समाज के कल्याण में लगी है। यह समिति मेधावी बच्चों को प्रतिभा सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाती है और आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के विवाह में भी सहयोग करती है। समिति के उपाध्यक्ष जी.के. गुप्त और अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों के लिए उन्होंने विशेष आभार व्यक्त किया, जो पूरी लगन से समाज हित में जुटे हैं।

     डी.सी. गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंघठन भी देशभर में साहू समाज के उत्थान और विकास के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में गोरखपुर में महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आगे चलकर जिलाध्यक्ष द्वारा अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा, ताकि जिले में संगठन का कार्य और व्यापक रूप से हो सके।

ये रहे उपस्थित

     कार्यक्रम में साहू कल्याण समिति, गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष कौशल किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष जी.के. गुप्त, संगठन मंत्री सूरज प्रकाश गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, उमेश चंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विद्याशरण गुप्ता और संगम लाल गुप्ता मौजूद रहे। इनके अलावा सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र गुप्ता, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता, चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेंद्र गुप्ता, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. सच्चिदानंद गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, बी.पी. गुप्ता, किशोरी लाल गुप्ता, संत कुमार गुप्ता और गौरीशंकर गुप्ता भी उपस्थित थे।

     तमकुही विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. उदय नारायण गुप्ता, सिसवा विधानसभा के भावी प्रत्याशी गौरी शंकर गुप्ता, रामपुर कारखाना (देवरिया) के भावी प्रत्याशी संपूर्णानंद गुप्ता, पार्वती वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, हनुमान गुप्ता, राम दुलारे गुप्ता, ईश्वर चंद गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित साहू समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj