वधू - वर फॉर्म

रक्तदान महादान: मीरजापुर में साहू समाज की संयुक्त बैठक, 20 सितंबर के शिविर को सफल बनाने का संकल्प;

12 October 2026 Rathod Teli Sahu Samaj 89 views

मीरजापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा और साहु समाज युवा संघ, मिर्जापुर की संयुक्त बैठक भरूहना स्थित केएम बिल्डर्स में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राम कुमार गुप्ता ने की। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा 20 सितंबर को प्रस्तावित रक्तदान शिविर को सफल बनाना और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना रहा।

रक्तदान शिविर बनेगा जन-जागरूकता अभियान

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि रक्तदान शिविर को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखकर जन-जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि समाज के अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्तदान को "महादान" बताते हुए समाज के युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Mirzapur Mein Sahu Samaj Ki Sanyukt Baithak 20 September Ke Blood Donation Camp Ko Safal Banane Ka Sankalp

2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोह

बैठक में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती समारोह आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर अनूप साहु ने जानकारी दी कि एडवोकेट संजय गुप्ता की अध्यक्षता में गांधी जयंती के मौके पर एक रैली निकाली जाएगी, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

संगठन की गतिविधियों पर मंथन

बैठक में समाजहित, जन-जागरूकता और संगठन की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

मौके पर विनोद गुप्ता, उदय गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा