वधू - वर फॉर्म

मोबाइल के दौर में परिवार को दें समय: दुर्ग में साहू संघ की संस्कार कार्यशाला, नियमावली का वाचन और संस्कारवान पीढ़ी गढ़ने का संदेश

12 October 2026 Rajasthan Teli Sahu Samaj 104 views

दुर्ग। जिला साहू संघ के तत्वावधान में केलाबाड़ी स्थित जिला साहू सदन में एकीकृत नियमावली के वाचन और परिवार संस्कार कार्यशाला का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यशाला में नियमावली की बारीकियों, उसके विभिन्न प्रावधानों और संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही बच्चों में नैतिक मूल्य, पारिवारिक संस्कार, अनुशासन तथा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के विषय में सारगर्भित प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यशाला का मूल उद्देश्य संगठनात्मक एकरूपता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परिवारों में संस्कार, सद्भाव और सामाजिक चेतना का विस्तार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मा माता की आरती के साथ हुआ।

Mobile Ke Daur Mein Parivar Ko Dein Samay Durg Mein Sahu Sangh Ki Sanskar Karyashala Niyamavali Ka Vachan Aur Sanskarwan Peedhi Gadne Ka Sandesh

प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, हर जिले और तहसील में होगी कार्यशाला

प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई थी और अब प्रदेश के सभी जिलों में ऐसी कार्यशालाएं हो रही हैं। आगे चलकर पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर भी इनका आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने की। उन्होंने कहा कि समाज में अपने नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए कार्य करना और संगठन को मजबूती प्रदान करना सभी का कर्तव्य है।

मोबाइल युग में परिवार के लिए निकालें समय

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आज के आधुनिक मोबाइल युग में परिवार को पर्याप्त समय देना, एक साथ भोजन करना और आपस में नियमित बातचीत करना कितना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अपने परिवार में ऐसी शिक्षा दें, जिससे पारिवारिक संस्कार, अनुशासन तथा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो। उनके अनुसार संस्कार, संस्कृति और अनुशासन ही एक मजबूत, सुसंस्कृत और शांतिप्रिय समाज व राष्ट्र की नींव होते हैं, और भावी पीढ़ी को संस्कारवान व अनुशासित बनाने के लिए ये सभी गुण आवश्यक हैं।

नियमावली का वाचन

प्रदेश महामंत्री राजेश साहू ने प्रदेश साहू संघ की नियमावली का वाचन किया। उन्होंने कहा कि नियमावली को ध्यान में रखते हुए सभी अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करें और समाज में सहभागिता निभाएं।

प्रदेश संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू और प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजिका दिव्या कलिहारी ने भी प्रशिक्षण के दौरान अपने विचार रखे। मंच संचालन जिला महामंत्री अश्विनी ने किया।

एकजुटता का दिया संदेश

कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष लखन लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू, मंजू साहू, महासचिव राकेश साहू, अंकेक्षक लालसिंग, मीडिया प्रभारी राकेश साहू, सुनील साहू, शोभाराम साहू, देवेंद्र साहू, जे पी साहू, लालेश्वरी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पोषण साहू, धनंजय साहू, शुभम साहू सहित जिले की सभी तहसीलों और परिक्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Umarga Teli Samaj Organization protest against Dhule atyachar