उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिला साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल
"साहू समाज का मजबूत आधार" बताया, 25 अक्टूबर को रायपुर में होगी परिचयात्मक बैठक
नया रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश संयोजक श्री बी. सी. साहू और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं महामंत्री श्री क्रांति साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से उनके नया रायपुर स्थित सरकारी आवास पर सौजन्य मुलाकात की। पिछले महीने प्रकोष्ठ के गठन के बाद यह उप मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की पहली भेंट थी।
"साहू समाज का मजबूत आधार हैं अधिकारी-कर्मचारी"
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रकोष्ठ के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को साहू समाज का मजबूत आधार बताया और सामाजिक एकता तथा संगठित समाज की आवश्यकता पर जोर दिया।
सर्किट हाउस में हुई बैठक, लिए गए अहम निर्णय
दूसरे सत्र में नया रायपुर के सर्किट हाउस में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक श्री बी. सी. साहू ने की। बैठक में निम्न निर्णय लिया गया:
- आगामी 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को रायपुर के टिकरापारा स्थित दानवीर भामाशाह छात्रावास में प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक होगी।
- इस बैठक में सामाजिक जनगणना की जाएगी और सरकारी विभागवार जानकारी एकत्र कर एक डायरी तैयार की जाएगी।
बैठक में श्री क्रांति साहू को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाए जाने पर प्रकोष्ठ की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
पक्षी संरक्षण की पहल को सराहा
धमतरी के युवा मोहन साहू द्वारा प्रदेश में विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के लिए की गई अभिनव पहल की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को लकड़ी का घोंसला भेंट किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से श्री बी. आर. साहू, श्री प्रेमलाल साहू, श्री केशव साहू, श्री नारायण साहू, श्री पुरन लाल साहू, श्री लक्ष्मेंद्र साहू, श्रीमती डॉ. मीना साहू, श्री खेमचंद साहू, छोटेलाल साहू, पोखराज साहू, नेमीचंद साहू, कुंदन साहू, देवेंद्र साहू, दुर्गा चरण साहू और मोहन साहू उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री क्रांति साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व सचिव श्री छोटे लाल साहू ने किया।
