वधू - वर फॉर्म

ममता साहु अ.भा. तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

12 July 2016 Teli samaj 95 views

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में 4 जुलाई को संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षिरसागर ने की । अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता साहू एं युवा प्रकोष्ठ रिपूसुदन साहू व सदस्यो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । श्री क्षिरसागर ने बैंठक को संबोधित करते हुए कहा कि महासभा के सभी पदाधिकारी समाज के कार्यो को आगे बएाए ताकि समाज से जुडे प्रत्येक व्यक्ती का भला हो सके । श्रीमती साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह की शुरूआत तैलिक महासभा द्वारा ही की गई थी । यह प्रवृत्ति आज प्रत्येक समाज के लिए अनुकरणीय उदहरण बन चुकी है । समाज की एकता के लिए कार्य करने का सभी सदस्यों से अव्हान किया । साथ ही सामाजिक गतिविधियों एवं सदस्यों के उत्थान का संकल्प लिया । श्रीमती ममता साहु ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्त की । जिसमें महामंत्री श्रीमती संध्या सवालाखे, कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सोलंकी, श्रीमती मोहंती साहू, श्रीमती सुरेखा देवी, संयुक्त सचिव श्रीमती शकुंंतला गुप्ता है ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu