वधू - वर फॉर्म

राठौर तेली समाज का स्‍नेह मिलन समारोह

27 February 2017 Teli samaj 95 views

महिलाएं राजनीति में आगे आए

       लखोरी राठौर  तेलियान नवयुवक मंडल के तत्वाधान में शुकवार को समाज का स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ ।

       बस स्टैंड के समीप धनोप्‍याजी  बाड़ी में आयोजित समारोह में नगरपालिका मंडलगढ़ की अध्यक्षा नंदिनी राठौड़ ने कहा कि समाज की महिलाएं घरेलू दायित्व के अलावा अन्य क्षेत्र में थी योगदान देते हुए समाज में अपनी पहचान बनाए ।  उन्होंने अधिक से अधिक युवक युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आवाहन किया ।  अध्यक्षता कर रही युवराज राठौर ने कहा कि  इस प्रकार के आयोजन करने से मेलजोल  बढ़ता है यह बच्चों के मन में छुपी प्रतिभाये  उभरकर सामने आती है ।  समारोह हम ही अति की योनि समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया ।

        कार्यक्रम का सूत्र संचालन भूपेंद्र राठौड़ व रामस्वरूप राठौड़ ने किया  ।  इससे पूर्व  बड़ के बालाजी मंदिर से समाज की महिलाएं  पुरुषों की शोभायात्रा   गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई  जो तोरण की बावड़ी पर पहुंची ।  इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष हरि प्रसाद राठौड़ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष दीपक साहू श्याम कुमार राठौड़ नरेश राठौर मुकेश राठौड़ योगेश राठौड़ बुद्धि प्रकाश राठौड़ सागर राठौड़ उपस्थित थे ।  समारोह में समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चंद 8 बोर्ड कोटा जिला अध्यक्ष बाबूलाल राठौर महिला कांग्रेस की रचना राठौड़ पंचायत समिती सदस्य मधुबाला राठोड नगर पालिका सांगोद अध्यक्ष देवकी नंदन राठौड़  मंचासीन थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

संत संताजी जगनाडे महाराजानां मूठमाती देण्यासाठी वैकुंठातून आवतरले तुकोबाराय | Santaji & Sant Tukaram