वधु - वर फॉर्म

प्रतापगढ़ राठोर (तेली) समाज नवयुवक मंडल

27 February 2017 Teli samaj 48 views

      प्रतापगढ़ राठोर (तेली) समाज नवयुवक मंडल ने एक अभूतपूर्व पहल की हे। राजस्थान के इस जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ शहर के नवयुवक मंडल अध्यक्ष अशोक राठोर के नेतृत्व में समाज के नवयुवक मंडल के सदस्यों ने समाज के सुमित्रा -कमलेश राठोर और परिवार के सदस्यों को बेटी के जन्म पर बधाई दी और एक अभूतपूर्व पहल करते हुए बेटी के जन्म पर बिटिया और पिता का माला पहना कर सम्मान और स्वागत किया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अशोक राठोर ने बताया कि सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से प्रेरित होकर समाज के नवयुवको को साथ लेकर अब हमेशा समाज में बेटी के जन्म पर आगंतुक बिटिया और परिजनों का माला पहनाकर सम्मान किया जायेगा और बेटी के जन्म पर खुशिया बाटी जायेगी । इस कड़ी में बेटी बचाने की मुहिम का नवयुवक मंडल समर्थन करता है और आगे भी ये पहल जारी रहेगी। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के संजय राठोर , सुनील राठोर, दिलीप राठोर, दीपक राठोर, मनोज राठोर , बेटी के परिजन और अन्य लोग उपस्तिथ थे।

शेयर करा:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Wardha teli Samaj gunvant vidyarthi satkar