वधू - वर फॉर्म

राठौर तेली समाज के छात्रावास में झंडा फहराया

27 February 2017 Teli samaj 106 views

        बूंदी - 26 जनवरी। राठौर तेली समाज छात्रावास एवं सामुदायिक भवन में मुख्य अतिथि पूर्व बैंक मेनेजर रामनारायण जी राठौर, अध्यक्षता राठौर तेली छात्रावास के अध्यक्ष गणेश जी नैणावां, विशिष्ठ अतिथि गणेश जी ने राठौर तेली समाज के छात्रावास में झंडा रोहण किया। इस मोके पर मुख्य अतिथि रामनारायण राठौर ने अपने गीत से सम्भोदित किया *आगे ही आगे बढना है* से शुरू देश में समाज के गौरव नरेंद्र जी भाई मोदी को नमन करते हुये कहा कि देश में समाज के बालक- बालिकाओ को शिक्षा के प्रति हर समाज के व्यक्ति आगे बढे और हमारे समाज में कभी किसी को कमजोर नही समझे। अध्यक्षता कर रहे राठौर तेली समाज छत्रावास के अध्यक्ष गणेश जी नेणावा ने कहा कि तेली समाज पूरे देश में एक नई पहचान बनाई है जिसे हम सब साथ मिलकर समाज आपके साथ है। समाज के वरिष्ठ प्रेमचन्द जी चौधरी, गोपाल लाल जी अजमेरा, रामकरण जी राठौर, मोहन जी अजमेरा, चेतराम जी राठौर, निहालचन्द जी राठौर, शम्भू जी साहू, अंचल राठौर, दीपक जी राठौर, एन. के. राठौर, रामस्वरूप राठौर आदि ने विचार व्यक्त कर कहा कि समाज में नई जागृति लाने युवाओ को समाज की बागडोर सम्भाल कर एक क्रांति लानी होगी। समारोह से पूर्व भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्वलित किया। मंच संचालन मदनमोहन जी बडाखेड़ा ने किया।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya