वधू - वर फॉर्म

साहू समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन 17 - 18 सितंबर को

22 December 2016 Teli samaj 135 views

      ग्वालियर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में 17 को 18 सितंबर को होने जा रहा है महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा पर केंद्रित राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी समीक्षा बैठक में भारतीय तैलिक साहू राठौर  महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र साहू की अध्यक्षता में आयोजित  की गई | महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र स्वामी ने जानकारी दी कि समाज में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों को पढ़ाने व साक्षर करने का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है |   इसीलिए इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर समाज के अलावा देश दुनिया के सामने रखना एक चुनौती है |  साहू ने कहा कि  भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश के बैनर तले होने जा रहे इस राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे |  इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी सोमाभाई मोदी वडनगर गुजरात सांसद वर्धा महाराष्ट्र रामदास तरस युवा देशभर के अलग-अलग राज्यों के विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे |  प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू ने सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है |

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

kokanastha Teli Samaj Teli Ghana