वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज युवक - युवती परिचय सम्मेलन 2017

10 January 2017 Teli samaj 94 views

      जिला साहू संघ बेमेतरा के तत्वाधान में दिनांक 08.01.2017 को युवक - युवती परिचय सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय ताम्रध्वज साहू जी सांसद दुर्ग, अध्यक्षता माननीय विपिन साहू जी प्रदेश अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश साहू संघ, विशिष्ट अतिथि माननीय मोतीलाल साहू जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा , माननीय थानेश्वर साहू जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, माननीय ममता साहू जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, माननीय कविता साहू जी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, माननीय सत्यप्रकाश साहू जी प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ छ. ग.प्रदेश साहू संघ, माननीय पंचराम साहू जी संरक्षक जिला साहू संघ बेमेतरा थे। 

        कार्यक्रम में माननीय रामकुमार साहू जी जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया व आगामी योजना पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में युवक - युवतियों के द्वारा अपना परिचय दिया गया। साथ ही परिचय पुस्तक का विमोचन किया गया। सभी तहसील के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। माननीय अतिथियों के द्वारा दो भवनों का लोकार्पण किया गया।

        कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय नारद साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ बेमेतरा, मननीय दिनेश साहू जी जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ, बिसौहा राम राम साहू जी जिला पंचायत सदस्य, शत्रुहन साहू जी, बेनु राम साहू जी, देवेंद्र साहू जी, अखिलेश साहू जी, गुड्डा साहू जी, डिपेश साहू जी, ललिता साहू जी, एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

dussehra milan samaroh and Garba Mahotsav Sahu