वधू - वर फॉर्म

मेवाड़ क्षत्रिय कचेलियां तेली समाज के युवक युवती परिचय सम्मलेन

17 February 2017 teli samaj vadhu var melava 118 views

         अखिल मेवाड़ क्षत्रिय कचेलियां तेली समाज के देलवाडा स्थित धर्मशाला में आज 70 से ज़्यादा युवक युवती ने सामूहिक विवाह के लिए अपना परिचय दिया। सम्मेलन से पूर्व उदयपुर संभाग के सभी समाजजन ने विश्वकर्मा जयंती पर भगवान् लक्ष्मीनारायण मंदिर में विशाल झुलुस और भव्य यात्रा निकाली तत्पचात सभी समाजजन समाज के धर्मशाला में एकत्रित हुए जहा सभी विवाह योग्य युवक युवती ने परिचय दिया। सचिव योगेश देवड़ा ने बताया की आगामी 08 मई 2017 को समाज का प्रथम सामूहिक विवाह होगा। आज कार्यक्रम में समाज के वक्ताओं ने भी अपने विचार समाज के सामने रखे कई सामाजिक रितिरिवाजो पर चर्चा हुई। इस दौरान समारोह अध्यक्ष कैलाश चंद्र जी चौहान, मुख्य अतिथि मीठा लाल जी बोराणा, विशिष्ठ अतिथि भेरू लाल जी सुरेचा, कुशाल चंद्र जी सोलंकी, हीरा लाल जी सोलंकी, केसु लाल जी सोलंकी, सोहन लाल जी बोराणा, शंकर लाल जी सोलंकी, किशन लाल जी देवड़ा सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेल घाणी, तेल घाणा