वधू - वर फॉर्म

जगदीश तेली ने समुद्री तैराकी में जीते दो कांस्य

04 March 2017 Teli samaj 117 views

      उदयपुर। खेलगांव में स्विमिंग सिखने वाले राजसमंद के केलवा के जगदीश तेली ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। गत दिनों गुजरात के पोरबंदर में आयोजित प्रतिष्ठित श्रीरामजी स्विमिंग समुद्री नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में जगदीशचंद्र तेली ने 5 हजार मीटर और 2 हजार मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उदयपुर खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि दिव्यांग जगदीश चंद्र तेली कोच महेश पालीवाल के निर्देशन में खेल गांव तरणताल पर तैराकी का अभ्यास करते हैं। जगदीश ने बताया कि उनका सपना पैराओलपिक में नेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक व उसके बाद ओलपिक में पदक जीतना है। वे इंग्लिश चैनल भी पार करना चाहते हैं।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh