वधू - वर फॉर्म

साहू समाज एकता समिति दिल्ली प्रदेश

11 March 2017 Teli samaj 96 views

    नई दिल्ली -  साहू समाज एकता समिति दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गिरीश कुमार साहू ने कहा कि समिति के द्वारा समाज को जागरुक करने के उद्देश्य से कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में जागरूक हो सके । श्री साहु ने आगे बताया कि समिति समय-समय पर स्वास्थ शिविर समाज के बच्चों को सम्मानित करना कैसे कार्य करती रहती है ।  समिति द्वारा उत्तर प्रदेश की  कासगंज  के कछला घाट पर  गंगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है  यह अभियान महीनों में एक बार  समिति द्वारा चलाया जाता है  और वहां पर सफाई की जाती है  इसके साथ सात लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया जाता है । 

           समिति के अध्यक्ष गिरीश कुमार साहू ने बताया कि जल ही जीवन है इसीलिए गंगा को साफ रखें और दूसरों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करें । एक अन्य सवाल के जवाब नहीं साहू ने बताया कि संगठन की महिला टीम का भी गठन किया गया है बड़ी ही खुशी की बात है कि समाज की महिलाएं समिति  से  जुड़ रही है । जो कि एक अच्छी पहल है क्योंकि कहा जाता है कि जिस समाज की महिलाएं जागरूक हो जाती है उस समाज का पूर्ण रूप से विकास हो जाता है ।  साहू ने बताया कि संगठन में शक्ति होती है इसीलिए हम सभी को संगठित होकर रहना होगा और समाज की मांगो का संगठित होकर उठाना होगा । उन्होंने आगे बताया कि समाज के लोगों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।  इसीलिए अगर साहू समाज के लोगों का कहीं पर भी शोषण हो रहा हो तो हमारी समिति के पदाधिकारियों से संपर्क करें आपकी समस्या का उचित समाधान करने की पूर्ण रूप से कोशिश की जाएगी ।  श्री साव ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अवश्य अवगत कराएं ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

तेली समाज उत्पत्ति के तीन सिद्धांत - तेली समाज इतिहास | Teli Samaj Caste History | Teli Kshatriya