वधू - वर फॉर्म

भक्त माता कर्मा की १००१ जयंती रायपुर साहू तेली समाज

26 March 2017 Teli samaj 110 views

     भक्त माता कर्मा की १००१ जयंती के शुभ अवसर पर रायपुर शहर ज़िला साहू संघ द्वारा दिनांक १७/०३/२०१७ से २४/०३/२०१७ तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से साहू समाज की कथा वाचिक यामनी साहू जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम हुआ साथ ही समाज के समस्त राष्ट्रीय , प्रदेश , ज़िला , परिछेत्र एवं वार्ड के पदाधिकारियों का प्रतिदिन सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ प्रतिदिन भोजन एवं प्रसाद वितरण दिनांक २३/०३/२०१७ को युवा प्रकोष्ट के साथी भाइयों द्वारा विशाल संख्या में बाईक रैली तेलघानी नाका चौक से कृष्णा नगर तक निकाला और संध्या काल में तेलघानी नाका चौक में १००१ दीप प्रज्वलित किया गया तथा दिनांक २४/०३/२०१७ को विशाल शोभा यात्रा माँ कर्मा जी की झाँकी गाने बाजे के साथ विशाल संख्या में समाज के भाई बहनो ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया ! 
शहर ज़िला साहू संघ के अध्यक्ष श्री मेघराज साहू जी को इस सफल आयोजन के लिए बहुत बधाई शुभकामनायें !

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Osmanabad Teli Samaj gunavantha vidyarthi satkar