Bride / Groom Form

झॉंसी साहू तेली समाजने मनायी मॉं कर्मा देवी की जयंती

27 March 2017 Teli samaj 73 views

झांसी विभिन्न संगठनों द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई ।   इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए  ।   

             जिला साहू समाज सेवा समिति के तत्वधान में मां कर्मा चौक तथा बंडागांव  गेट स्थित साहू समाज मंदिर में मां कर्मा बाई की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया । अतिथियों ने मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर भगवान कृष्ण को खिचड़ी का भोग लगाएं । संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू जिलाध्यक्ष हरभजन साहू कैलाश साहू आदि ने मां कर्मा बाई की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला । इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू प्रदीप साहू चंद्रशेखर साहू सुरेंद्र साहू उत्कृष्ट साहू विजय सिंह साहू राजू साहू विनोद साहू रामपाल मोदी भगवती साहू राजेश साहू अरुण साहू डॉक्टर अनीता साहू ममता लश्करी  उमा साहू आदि उपस्थित रहे । नरेश चावने संचलन किया ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj Oil Making