वधू - वर फॉर्म

धमतरी साहु तेली समाज मां कर्मा जयंती

05 April 2017 Teli samaj 218 views

maa karma devi

भक्त मां कर्मा जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई पुरानी कृषि उपज मंडी में हुआ मुख्य कार्यक्रम

युवा मां कर्मा का भोजन थामकर जयकारे लगाते बाजीगर जी की धुन पर थिरकते रहे

धमतरी  - भक्त मां कर्मा जयंती महोत्सव पर तहसील साहू समाज ने शहर में 1001  Colors की शोभायात्रा निकाली  । इसमें 8 परीक्षेत्रों के  134  गांव की सैकड़ों समाज जन शामिल हुए ।  इस दौरान समाजजनों में काफी उत्साह देखा गया  ।  बा स पा रा साहू छात्रावास परिसर में स्थापित भक्त मां कर्मा की प्रतिमा की समाजजनों द्वारा पूजा अर्चना की गई ।  इसके बाद गाजे बाजे के साथ शहर में कलश शोभायात्रा निकाली गई  ।  युवा हाथों में मां कर्मा ध्‍वज लेकर जयकारे लगाते बजे गाजी की धुन पर थिरकते रहे  । मां कर्मा की प्रतिमा व राउत नाच आकर्षण केंद्र रहे  ।

    शोभा यात्रा में साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू जिलाध्यक्ष दयाराम साहू अभिनेता साहू दीपेंद्र साहू डॉक्टर भूपेंद्र साहू रोहित साहू निखिलेश दीवान बालक राम साहू विहत साहू परमेश्वर साहू लक्ष्मण साहू  निरंजन संग  चिरंजी लाल साहू यशवंत साहू धनीराम साहू गणेश राम रंजना साहू मनीषा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल थे   ।

पुराने मंडी में हुआ मंचीय कार्यक्रम

      देर शाम पुराने कृषि उपज मंडी में मुख्य कार्यक्रम को आप जिस के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर  थे  ।  अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विपिन  साहू ने किया  ।    विशेष अतिथि दुर्गा सांसद ताम्रध्वज साहू पूर्व मंत्री कृपा राम साहू मोतीलाल साहू जिलाध्यक्ष दयाराम साहू विधायक गुरुमुख सिंह होरा पूर्व विधायक राम साहू जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू महापौर अर्चना चौबे निगम सभापति राजेंद्र शर्मा जनपद अध्यक्ष रंजना श्याम देवी साहू मनीषा साहू राजेंद्र  साहू थे  ।   अतिथियों ने कहा कि समाज जन शिक्षा और संस्कार के मामले में अपनी जागरुकता से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में छाप छोड़ चुके हैं  ।   अब हर घर में हर व्यक्ति को समाज से जुड़ने का प्रयास हो रहा है   ।    

मां कर्मा ने सैकड़ों साल पहले यह संदेश दिया था  ।   उन्होंने केवल एकता का संदेश दिया बल्कि सामाजिक समरसता को आगे बढ़ने की दिशा भी दी  ।   अतिथियों ने समाज सेवा आयोग प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजजनों को सम्मानित किया  ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sant Shiromani Sant Santaji Maharaj payi Wari sohala Aurangabad Teli Samaj