वधू - वर फॉर्म

साहू तेली समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह

27 April 2017 Teli samaj 144 views

       आगामी 29 अप्रैल 2017 अक्षय तृतिया को  साहू तेली समाज सामूहिक आदर्श विवाह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन ग्राम -कहानी खास, जिला - सिवनी मध्‍‍‍य प्रदेश्‍ा  में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन समिति द्वारा (वर एवं वधु ) प्रत्येक पक्ष हेतु 2100 रू.शुल्क निर्धारित किया गया है । अन्य सभी व्यवस्थायें समिति द्वारा की जावेंगी । आप सभी से विनम्र निवेदन है कि समाज हित में आयोजित होने वाले इस पुनीत  आयोजन में अधिक से अधिक शादियां सम्पन्न हो सकें इस हेतु अपना सहयोग एवं आशीर्वाद अवश्य प्रदान करें । साथ ही स्मारिका (पत्रिका) का भी प्रकाशन किया जा रहा है ।जिसमें विवाह योग्य युवक युवती के बायोडाटा प्रकाशन हेतु सादर आमंत्रित हैं।स्मारिका में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य विज्ञापनों के लिए भी संपर्क करें । बायोडाटा हेतु संपूर्ण जानकारी सहित नवीन फोटो उपलब्ध करावें । बायोडाटा हेतु 100 रू.शुल्क रखा गया है  । कृपया तन मन धन से सहयोग कर सम्मेलन को सफल बनाने एवं समाज के सर्वांगीण विकास में अपना अमूल्य योगदान अवश्य प्रदान करें । आप सादर आमंत्रित हैं । Sahu teli samaj Madhya Pradesh 

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Teli Samaj ekta rally delhi