Bride / Groom Form

छत्तीसगढ़ साहू संगठनों का इतिहास

10 May 2017 Teli samaj 841 views

     सर्वप्रथम 26 दिसंबर 1912 को बनारस  फाटक मोहल्ले में समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ जो वर्तमान समय तक निरंतर सक्रिय है । देश के विभिन्न राज्यों में अभी तक 45 अखिल भारतीय महाधिवेशन हो चुके हैं । छत्तीसगढ का साहू समाज भी राष्ट्रीयता के मुख्य धारा में जडाने सदैव उत्साहित रहा है । इसी परिपेक्ष्य में संपूर्णा छत्तीसगढ मे वृहद स्तर पर सर्व प्रथम सन 1912 में गोकुलपुर बगीचा धमतरी में श्री जग रात देवान की प्रेरणा से अधिवेशन हुआ । सन 1914 में धमतरी में पुन: प्रयास हुआ । सन 1920 में महात्मा गांधी के छत्तीसगढ आगमन हुआ, जिससे स्वतंंत्रता एवं रार्ष्ट प्रेम की भावना बलवती हुई । पुनश्च 1926 में आमदीभाठा जिला दुर्ग में एव सलहट बगीचा दुर्ग में विशाल सम्मेलन संपन्न हुआ । धीरे - धीरे सन 1937 में छत्तीसगढ साहू संघ का स्वरूप आया और विभिन्न जिलों में छोटी - छोटी बैंठकें होते रही ।

     सन 1946 मैं माधराव सप्रे शाला रायपुर के प्रांगण में अखिल भारतीय तैलिक महासभा का 18 वां अधिवेशन हुआ । इस अधिवेशन में भारत के विभिन्न प्रांतो से लगभग 10 हजार प्रतिनिधी शामिल हुये थे । 13 जून 1961 को छत्तीसगढ साहू संघ का विधिवत पंजीयन कराया गया । सन 1972 में अखिल भारत तैलिक महासभा का 31 वां अधिवेशन बिलासपुर में संपन्न हुआ । इस अधिवेशन के बाद मध्यप्रदेश साहू महासभा का गठन हुआ । दिसंबर 1995 को अखिल भारतीय तैलिक महासभा का स्वर्णजयंती वर्ष पर महाधिवेशन रायपुर के नेतरजी सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुआ । 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ साहू संघ का विधवत नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ प्रदेश साहू संघ किया गया ।

     संगठनों के विस्तार में साहित्यों का विशेष योगदान रहता है । सन 1960 में साहू संदेश मासिक पत्रिका प्रकाशन प्रारंभ हुआ, श्री पतिराम साव दुर्ग इसके प्रथम संपादक बने । मार्च 1975 से साहू संपर्क का प्रकाशन रायुपर से प्रारंभ हुआ ।

     15 मई 1975 को कहासमुंद जिला के मुनगासेर ग्राम सरमाल साहू संघ द्वारा प्रथम आदर्श - सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया , जिसमें 27 जोडो का विवाह संपन्न हुआ था  । 1976 में बागबाहरा में 67 जोडों का विवाह इस कार्यक्रम मे हुआ जिसका बी.बी.सी. से. हुआ था तथा दूरदर्शन के लिए डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाया गया ।
    
     वर्तमान मे छत्तीसगढ के सभी 27 जिलों में साहू संघ कार्यरत हैं ।     Sahu Teli Samaj Organisation History

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

राजिम भक्तिन माता की जीवन कथा | Rajim bhaktin Mata History