वधू - वर फॉर्म

अधिकार पाने के लिए तेली समाज के लोग आए आगे छोटानागपुरिया तेली समाज

28 May 2017 Teli samaj 147 views

            छोटानागपुरियातेली उत्थान समाज की बैठक बुधवार को तेली धर्मशाला में हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तैलिक युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिपुसूदन साहू ने कहा कि अधिकार पाने के लिए तेली समाज को आगे आना होगा। हमें जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार कर राज्य में अपना वर्चस्व दिखाना होगा तभी अधिकार मिल सकेगा। जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने कहा कि तेली जाति आरक्षण की मांग के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। अब समाज के सहयोग से केंद्र सरकार को अपनी शक्ति से अवगत कराएंगे।

          महिला अध्यक्ष शीला साहू ने कहा कि अधिकार पाने के लिए समाज की महिलाओं को आगे आना होगा। बैठक में रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद एवं संरक्षक मंडली ने आरक्षण को लेकर अपने विचार रखें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद साहू ने की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव बलराम साहू ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि हीरालाल साहू, कामेश्वर महतो, डॉ. टी साहू, जगदीश साहू, राष्ट्रीय महिला सदस्य अनिता साहू, बिंदेश्वर साहू, मनोज साहू, श्यामसुंदर साहू, जगदीश साहू, बसंती, कमलेश, मंजू साहू, मोहन साहू, विजय कुमार, राधामोहन, भरत, शिवचरण साहू, निलेश्वर साहू, राजू साहू, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार साहू, उदय नारायण साहू, सत्यनारायण साहू, भागीरथी राय गंझू, कैलाश, भुनेश्वर साहू हरिशचंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur Lahariya utsav