वधू - वर फॉर्म

राठौड़ तेली समाज महिला मंडल मंडलेश्वर की प्रथम बैठक संपन्न

12 April 2017 Teli Samaj Mumbai 154 views

               खरगोन जिले के मंडलेश्वर मे दिनांक 09 अप्रैल 2017 को राठौड़ तेली समाज महिला मंडल की प्रथम बैठक समाज की महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुला संजय राठौड़ के निवास पर संपन्न हुई। कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी राठौड़ ने कहा की राठौड़ तेली समाज की यह प्रथम बैठक थी । इस बैठक के माध्यम से समाज की महिलाओ को सामाजिक कार्यो मे भागीदारी लेना, समाज की BC प्रारंभ करना, त्यौहारो पर महिलाओ द्वारा कार्यक्रम करना आदि सामाज विकास से संबंधित विषयो पर चर्चा हुई।

               बैठक मे श्रीमती संध्या निर्मल राठौड़, श्रीमती कृष्णा रमेश राठौड़, श्रीमती सुचित्रा राधेश्याम राठौड़, श्रीमती पुष्पा सुरेश राठौड़, श्रीमती संगीता रूपेश राठौड़, श्रीमती ज्योति अरविंद राठौड़, श्रीमती रंजना राजेन्द्र राठौड़, श्रीमती गायत्री जितेंद्र राठौड़, श्रीमती कविता मनिष राठौड़, श्रीमती सुष्मा मनोज राठौड़, श्रीमती ममता राजेंद्र राठौड़, श्रीमती दीपमाला मनीष राठौड़, अनिता जी राठौड़ सहित करीब 40-45 महिलाए मौजूद रही।

                महिलाओ ने कहा बैठक के माध्यम से समाज की महिलाओ मे सामाजिक भावना जाग्रत होती है व अपनत्व का भाव आता है

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Sahu Samaj Jaipur mahila Pratigya