वधू - वर फॉर्म

सूरत साहू तेली समाज पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

12 January 2018 Teli samaj 196 views

     सूरत  गुजरात  साहू तेली विकास ट्रस्ट सूरत के द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह  और  वार्षिक महोत्सव  रविवार दिनांक 8 अक्टूबर को अग्रसेन भवन पंचवटी हॉल सिटी लाइट सूरत में  बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ  संपन्न हुआ  ।  कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत गीत से हुई ।  उसके बाद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए गुणवत्ता विद्यार्थियों का सत्कार किया गया  ।  सांस्कृतिक कार्यक्रम और  गरबा नृत्य का आयोजन भी किया गया  ।  

    मुख्य अतिथि अरविंद गांधी  राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने  लोगों को संबोधित किया । उन्होंने कहा कि साहू तेली समाज का संगठन गांव गांव तक नहीं पहुंचेगा तब तक साहू तेली समाज में चेतना जागृत नहीं होंगे । जब चेतना जागृत  नहीं होगी तो  न संगठन मजबूत होगा ना समाज मजबूत  होगा  ।  उन्होंने कहा कि साहू तेली समाज के सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक एवं राजनितिक विकास बिना मजबूत संगठन के संभव नहीं है । उसके बाद  साहू तेली विकास ट्रस्ट के उपलब्धि के बारे में बताया गया ।

     इस कार्यक्रम में एस पी गुप्ता राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा,   नरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश,   संजय शाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा  दमन एवं दीव,  विष्णु गुप्ता अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा दादर एवं नगर हवेली,  साध्वी राधे नंदिनी,  सुनील चौधरी  ठाणे विभाग,   अशोक गुप्ता,  संजीव गुप्ता,  आनंद गुप्ता,  राम शंकर साहू  आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे  ।  अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नारायण साहू संस्थापक  प्रेम कुमार साहू  मेरे सभी समाज बंधुओं का आभार  प्रकट किया  ।

Surat sahu Teli Samaj parivarik milan samaroh

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

tilvan teli samaj lakdi teli ghana