वधू - वर फॉर्म

अहमदाबाद तेली समाज मे हुआ सर्व शिक्षा अभियान का आयोजन

07 July 2017 Teli samaj 118 views

       अहमदाबाद में समस्त घाणीवाल तेली समाज द्वारा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया तेली समाज के नवयुवक संघठन के अध्यक्ष ईश्वर लाल मंगरोला ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के बच्चों के लिए किया गया इसमे रियायती दर पर चोपड़े (नोट बुक) वितरण किये और समाज की प्रतिभाओं को ट्रॉफी ओर प्रंशसा पत्र से सम्मानित किया गया सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहमदाबाद के महापौर गौतम शाह और म्युनिसिपल कॉरपोरेटर फाल्गुनी बेन शाह थे।विशिष्ट स्थिति तैलिक साहू महासभा उदयपुर के संरक्षक सुख लाल बन्दवाल मातृकुण्डिया चारो चौखला के अध्यक्ष लाल राम ईश्वर लाल साहू व शौक़ीन राठौड़ थे।नवयुवक संघठन के अध्यक्ष ईश्वर लाल मंगरोला भीलवाड़ा जिले के कोशीथल के है। भीलवाड़ा जिले में बाड़िया का माताजी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष भी है वहाँ सचिव कैलाश चन्द्र सरथलिया है दोनों की जोड़ी समाज की राय लेकर मीटिंग कार्यक्रम करवाना ओर हर साल विशाल ध्वजा कार्यक्रम बाड़िया का माताजी स्थित राजूराम जी मन्दिर पर करवाया जाता है।जिसमे हजारो की संख्या में समाज बन्धु आते है।अहमदबाद में सर्व शिक्षा अभियान का आयोजन करके समाज के विघार्थियों को प्रोत्साहन मिला व ईश्वर लाल मंगरोला ने कहा कि में समाज के लिये हर समय तैयार हूं किसी कुछ समस्या या काम हो तो बिना हिचकिचाए फोन कर सकते है ईश्वर लाल मंगरोला ने बताया कि शिक्षण जिवन का अभिन्न अंग है जीवन पर्यंत शिक्षण की आवश्यकता रही है।वर्तमान समय मे हमारे समाज मे शिक्षा का प्रमाण औसतन बढ़ा है।लेकिन फिर भी अपेक्षाओं से कम है। इस दौरान में ओर तेली समाज नवयुवक संगठन अहमदाबाद ने संकल्प लिया कि कोई भी वर्ग शिक्षण से वंचित ना रहे।सब पढे ओर आगे बढ़े ओर समाज के होनहार विघार्थी अपना नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके।इस लिये हम समाज के उभरते हुए तेजस्वी विघार्थीओ का हौसला बढ़ाने के लिए उनका सम्मान एंव प्रत्येक विघार्थियों को रियायती दरों पर नोट बुक का वितरण किया।ईश्वर लाल मंगरोला ने बताया कि आगे भी समाज हित मे कार्यक्रम होते रहेंगे।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Shri Sant Santaji Maharaj jagnade Punyathii amravati teli samaj