वधू - वर फॉर्म

जिला साहू तेली संघ रायपुर ग्रामीण प्रतिभावान सम्मान समारोह

28 December 2017 Teli samaj 92 views

      जिला साहू तेली संघ रायपुर ग्रामीण के तत्वाधान में माननीय मोतीलाल साहू जी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा व माननीय शांतनु साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष छ. ग. प्रदेश साहू संघ की अध्यक्षता एवम माननीय चंद्रशेखर साहू जी, अध्यक्ष वित्त निगम , माननीय सत्यनारायण शर्मा जी विधायक रायपुर ग्रामीण, माननीय देवजी भाई पटेल जी विधायक धरसीवां, माननीय नवीन मार्कण्डेय जी विधायक आरंग, माननीय जनक राम वर्मा जी विधायक बलौदाबाजार, माननीय जयंत साहू जी संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की अतिविशिष्ठ आतिथ्य में प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन धरसींवा में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में माननीय मुख्य अतिथि व समस्त अतिथियों के द्वारा छात्र -छात्रों को आगे सफलता प्राप्त करने हेतु उन्हें मेहनत करने पर प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में 140 प्रतिभावान छात्र - छात्रों का प्रस्सति पत्र, मोमेंटो व नगद राशि से सम्मानित किया गया ।

      कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नेतराम साहू जी जिला अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुरग्रामीण, श्री प्रेमलाल साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण, श्री किशोरसाहू संयुक्त सचिव प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, श्री तुकेश साहू जी, श्री खूबी राम साहू जी उपाध्यक्ष सम्भागीय युवा प्रकोष्ठ रायपुर, श्री राजेन्द्र साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा, समस्त तहसील परिक्षेत्र व ग्राम के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीगण एवं सामाजिक बंधुगणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा । इस कार्यक्रम में मुझे भी अतिविशिष्ट अतिथि की आसंदी से भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए आयोजन समिति का हृदय से आभारी हूं ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

maa Karma Devi jayanti maha aarti Bemetara Sahu samaj