वधू - वर फॉर्म

सहयोग के बिना नहीं बढ़ सकता छोटा नागपुरी तेली उत्थान समाज

28 December 2017 Teli samaj 110 views

          लोहरदगा छोटा नागपुरी तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को तेरी धर्मशाला में जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई । इसमें समाज के विकास कुरीतियों को दूर करने शिक्षा को महत्व देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई ।  बैठक में कृष्णा प्रसाद साहू ने कहा कि आप अच्छी सहयोग के बिना समाज नहीं बढ़ सकता ।  विशेषकर युवा शक्ति को आगे लाना होगा ।  युवा पीढ़ी में सकारात्मक बौद्धिक विकास जरूरी है । महिला शक्ति को नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने होगी । उन्होंने कहा कि अपने परिवार और समाज के विकास के दायित्व को महिलाएं बखूबी संभाल सकती है । उन्होंने उच्च शिक्षा सामाजिक शिक्षा व्यावहारिक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि  तेली समाज वर्षों से अनुसूचित जनजाति  में शामिल होने की मांग करता है । आज तक हम यह अधिकार नहीं दिए गए हैं । इसके लिए आंदोलन को तेज करना होगा । जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा । बैठक में बलराम साहू भागवत साहू अक्षय साहू राम सागर साहू मुकेश प्रसाद साहू मुनेश्वर नायक नंदलाल साहू कमलेश्वर साहू बजरंग साहू शिला साहू सुनीता देवी ललिता साहू आदि मौजूद थे ।

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

PM नरेंद्र मोदी, तेली OBC समाज और UGC Bill Controversy - जाति है कि जाती ही नहीं