वधू - वर फॉर्म

छोटा नागपुरिया कोल तेली को एसटी में शामिल करें

07 January 2018 Sahu Teli Samaj 154 views

             छोटा नागपुरिया कोल तेली जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने रविवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया । धरने को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि समाज की यह काफी पुरानी मांग है । सरकार इस पर जल्दी गौर करें ।  सिमडेगा गुमला और लोहरदगा जिले में कोल तेली जाति के लोगों की संख्या अधिक है । कार्यकारी अध्यक्ष नागरिकों की हत्या की जांच सीबीआई या एनआईए से करने की मांग की ।

             डॉक्टर टि. साहु ने कहा कि  2017 की जनगणना में तेली ओबीसी वन और ओबीसी 2 में आने वाली जातियों को शुन्‍य बताया गया है ।  इसमें सुधार किया जाए ।  युवा अध्यक्ष दिलीप साहू ने राज्य विधानसभा की सीटें 81  से बढ़ाकर 162  करने की मांग की ।  बलराम साहू ने कहा कि सरकार इन मांगों को जल्दी पूरा करें । अंत में मागो से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा गया । धरना में लक्ष्मी नारायण साहू, अनीता देवी,  दीपक साहू, कैलाश साहू, इंदुमती देवी  सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए

Share:

📺 संबंधित व्हिडिओ:

▶️
Click to load video
YouTube Thumbnail

Delhi Sahu Rathore samaj yuvak yuvati parichay sammelan & pratibha samman samaroh