Sant Santaji Maharaj Jagnade
भक्तमाता कर्मा मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने कांडेकेला पहुंचे क्षेत्रीय सांसद चंदूलाल साहू ने साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की पहचान समाज के इतिहास एवं महापुरूषों से होती है। उन्होंने कहा कि साहू समाज का इतिहास शानदार एवं गौरवपूर्ण रहा है। समाज के लोगों का लंबे समय से सपना था कि यहां पर माता कर्मा के मंदिर का निर्माण हो।
खानपुर - आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा व काँग्रेस से टिकट की मांग को लेकर रविवार को खानपुर में एक निजी हॉटेल पर तैलिक साहू राठौर महासंघ राजस्थान की और से प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रवाह में महासंघ के प्रदेश संयोजक लादूलाल तेली एट्याकेट ने कहा कि राजस्थान में तैलिक साहू राठौर व घांची समाज की 35 लाख की आबादी प्रदेश में निवास करती है।
राजिम - साहू संघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं महिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साह सरिता साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात कर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज की जनसंख्या अधिक है । और जनसंख्या के हिसाब से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. धनेंद्र साहू मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री रह चुके हैं.
चंडीगढ़ शहर में आयोजित इंडिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में साहू तेली समाज की प्रतिभावान श्वेता साहू को टाइटल विनर मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन के खिताब से नवाजा गया । श्वेता साहू ने बताया कि दिसंबर में झांसी शहर में मिस एंड मिसेज इंडिया इस प्रतियोगिता का ऑडिशन हुआ था उसमें वह विजेता घोषित हुई थी । उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता में भाग लिया ।
कर्मा जयंती पर दो ने देहदान और 12ने नेत्रदान की घोषणा की, नशे से दूर रहने का किया आग्रह भाटापारा में नगर साहू समाज ने 1000वीं कर्मा जयंती पर पहली बार माता की पालकी यात्रा निकाली नगर साहू समाज ने भक्त माता कर्मा की सहस्त्र जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर 351 कलश यात्रा के साथ प्रदेश में पहली बार आकर्षक पालकी में माता कर्मा की शोभायात्रा निकाली गई।