Sant Santaji Maharaj Jagnade
श्री क्षेत्र संदुबंरे तालुका मावळ जिल्हा पुणे संताजी जगणाडे महाराज जन्मस्थळ सदुबंरे येथे आज दिनांक २८/८/१८ रोजी ८ डिसेंबर रोजी होणारा संताजी महाराज जन्मोत्सव वरिल कार्यक्रमाकरिता प्राथमिक संयुक्त बैठक श्री संताजी जगनाडे महाराज कार्यकारिणीतील सदस्य व संताजी नवयुवक मंडळ नागपूर दरम्यान श्री क्षेत्र सदुंबरे येथे झाली. बैठकीत कार्यक्रमाची रूपरेषा विषयी चर्चा करण्यात आली
साहू समाज सिंघी के तत्वावधान में भक्त शिरोमणी कर्मा माता की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपा मोती साहू उपाध्यक्ष जि.पं. थे. अध्यक्षता रामप्रताप साहू तहसील अध्यक्ष बागबाहरा, चैनू साहू, कलाराम साहू, लायकराम साहू, पुनीत राम साहू जिला मीडिया प्रभारी साहू संघ थे. अतिथियों ने कर्मा माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
साहू समाज कौड़िया परिक्षेत्र क्रमांक 1 पिथौरा का वार्षिक अधिवेशन व मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक बंधुओं का सम्मान कार्यक्रम दिनांक 08 जून 2017 दिन गुरुवार को साहू सदन टिकरापारा पिथौरा में लक्ष्मण साहूजी उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छ.ग., तुलसीदास सावजी जिलाध्यक्ष के सानिध्य बहुत ही गरिमामयी वातावरण में सामाजिक एवं सांस्कृतिक भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
जीजामगांव, ग्राम खुरसेगा निवासी रामचंद साहू पिता परदेशी राम साहू को महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र स्थित मानव विज्ञानविभागए मानविकी एवं सामाजिक अध्ययन विद्यापीठ द्वारा श्टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बैगा जनजाति में विस्थापन का प्रभाव एक मानव शास्त्रीय अध्ययन विषय शोधप्रबंधपर पीएचडी, की उपाधि दी गई.
खोपली परिक्षेत्र के ग्राम इकाई मतवारी में ग्रामीण समाज का गठनसर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर हेमेंद्र साहू, उपाध्यक्ष शिवलाल साहू, कोषाध्यक्ष हेमंत साहू व सचिव के पद पर रमेश साहू का चुनाव किया गया। इस दौरान समाजिक सुधार के लिए ग्रामीण साहू समाज मतवारी ने दो अहम निर्णय लिया। पहला कफन के बदले में शोकाकुल परिवार को सहयोग राशि देना व दुसरा यह कि मृत्यु भोज में सादा भोजन कराना आदि।