Sant Santaji Maharaj Jagnade
15 सदस्यों वाली टीम के कप्तान बने वेद प्रकाश साहू
बालोद जिला मुख्यालय के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी वेद प्रकाश साहू को इंटरनेशनल ट्राई सीरीज 2019 के लिए घोषित हुई 15 सदस्य वाली भारतीय टीम के नेतृत्च करने के लिए बतौर कप्तान बनाया गया है। । विदित हो कि बालोद जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनेवाड़ा में सहायक ग्रेड टू के रूप में पदस्थ वेद प्रकाश साहू का चयन 15 सदस्य वाली इंटरनेशनल ट्राई सीरीज क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर किया गया है।
झांसी की पावन धरती में आज लगग १००० वर्ष पहलेए बहुत ही सम्पन्न तैलकार रामशाह के यहां सम्वत् १०७३ के चैत्र कृष्ण पक्ष ११ को एक सुकन्या ने जन्म लिया। नामकरण की शुभ समाज की अमर ज्योति भक्त शिरोमणि . माता कर्मा बेला में पिता रामसाह ने अपना निर्णय सुनाया कि मेरे सत्कार्यों र्से मुझे बेटी मिली है इसलिए मैं उनका नाम कर्माबाई रखूंगा। चंद्रमा की सोलह कलाओं की तरह कर्मा बाई उम्र की सीढ़ियां पार कर गई। परिवार से धार्मिक संस्कार तो मिला ही था इसलिए बचपन से गवान श्रीकृष्ण के जन.पूजन आराधना में ही विशेष आनंद मिलता था।
डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रातापायली में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में तहसील साह संघ डोंगरगांव अध्यक्ष अमरनाथ साहू मुख्य अतिथी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गणेश राम साहू ने की, विशेष अतिथी के रूप में जिला पंचायत सदस्य विभा साह, जिला साहू संघ के संगठन मंत्री अमरोतन साहू, तहसील संरक्षक भावदास साहू, जिला उपाध्यक्ष मदन साहू, चेतन साहू, खेलूराम साहू, मूलचंद साहू, हेमसिंग साहू, चुन्नी साहू, संरपंच राजकुमारी मारकंडे मौजूद थे।
रायपुर सभ्यता और आदर्श के नित नए आयाम गढ़ने वाला छत्तीसगढ़ साहू समाज ने शुक्रवार को एक और मिसाल प्रस्तुत की। समाज की रजत जयंती पर 25 जोड़ों का आदर्श विवाह हुआ । साथ ही भक्त माता-कर्मा की जयंती मनाई गई। इस दौरान बारात और माता की भव्य शोभायात्रा भी निकली। समाज के पदाधिकारियों ने दूल्हादुल्हन सहित कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को कभी शराब नहीं पीने का संकल्प दिलाया।
सामाजिक समरसता के लिए सबका सम्मान होः विधायक
राजनांदगांव. डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुर्सीपार नादिया मठ में भक्त माता कर्मा की तहसील स्तरीय जयंती व सम्मान समारोह मना। इस अवसर पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि तहसील साहू संघ द्वरा इस कार्यक्रम में साहू समाज के अलावा अन्य समाज को भी आमत्रत कर सामाजिक समरसता सम्मान कर एक अच्छी पहल की है, सामाजिक समरसता के लिए सबका सम्मान हो ऐसा कार्य करना होगा।