Sant Santaji Maharaj Jagnade
लखनऊ /राजाजीपुरम । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की टीम में तेली समाज के भाजपा नेता को पदाधिकारी ना बनाया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । अखिल भारतीय तेली महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा कि तेली समाज भाजपा का ही परंपरागत वोटर व सपोर्टर है और भाजपा के ही साथ तन मन धन व पूरी निष्ठा के साथ लगा हुआ है
चितरपुर : पिछले विधानसभा चुनाव से भी सबक नहीं लिया भाजपा ने। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा झारखंड प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नवगठित कमेटी में जिस ढंग से तेली समाज को नजरअंदाज किया गया है आने वाले दिनों में इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा। श्री साहू ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के हुई करारी हार से भी भारतीय जनता पार्टी ने सबक नहीं लिया।
तिवारी, दुबे, ओर पांडे आरोपियों के खिलाफ ओबीसी संगठन ने दिया राष्ट्रपति को ज्ञापन
आगर मालवा - राष्ट्रीय ओबीसी अति पिछड़ा मोर्चा के द्वारा आज राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर जिला आगर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें निवेदन किया कि हमारे ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर हमारे अधिवक्ता उदय साहू पर 24 जुलाई 2020 को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर कोर्ट परिसर में पैरवी करने जाते समय, तिवारी के निर्देश पर आशीष पांडे जबलपुर, अजय दुबे ने ओबीसी अधिवक्ता उदय साहू पर जानलेवा हमला किया है ।
रायपुर शहर के मोस्ट हैपनिंग प्लेस में शुमार तेलीबांधा इतिहास 185 साल पुराना है। रोज हजारों रायपुरियंस से गुलजार रहने वाला तेलीबांधा तालाब यंगस्टर्स के बीच 'मरीन ड्राइव' के नाम से पहचाना जाता है। 1835 में मालगुजार दीनानाथ साव और उनके बेटे शोभाराम साव ने पानी की कमी दूर करने 29.43 एकड़ में खदाई कर तालाब का निर्माण कराया था। इतिहासविद् डॉ. रामकुमार बेहार ने बताया, साव परिवार द्वारा बनाए गए तालाब का नाम तेलीबांधा क्यों रखा गया, इससे जुड़ी सटीक जानकारी कहीं नहीं मिलती। हालांकि, लोगों का कहना है कि शहर के पास तेलीबांधा नाम का गांव था।
बरेली । समाजवादी साहू राठौर महासभा के जिला अध्यक्ष बरेली कमल साहू ने विधायक माननीय राकेश राठौर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने की निंदा की । कमल साहू ने कहा कि भाजपा दो मुंह वाले सांप की भांति कार्य कर रही है। एक और कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक द्वारा दलित तहसीलदार की घर में घुसकर पिटाई की।